भोपाल. इंटरनेशनल एसोसिएशन आॅफ एथलेटिक्स फेडरेशन (आईएएएफ) और एएफआई एथलेटिक्स को लोकप्रिय बनाने देश भर में किड्स सिटी एथलेटिक्स कॉम्पटीशन के नाम से योजना चला रही है। इसमें एक बार में शहर के आठ-दस स्कूलों के बच्चों के बीच प्रतियोगिता करना है। इसमें स्प्रिंट, हर्डल, जंप और थ्रो इवेंट शामिल है।
इसी योजना के तहत भोपाल में यह प्रतियोगिता 13 दिसंबर को इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में होगी। इसमें शहर के आठ स्कूलों के बच्चे हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के संयाेजक अमित गौतम ने बताया कि इसकी तैयारी के हिसाब से बुधवार को सभी चिन्हित आठों स्कूलों के बच्चों को टीटी नगर स्टेडियम बुलाया गया था, जहां बच्चों को अभ्यास कराया गया। इसमें नौ साल से लेकर 12 साल के बालक-बालिकाओं ने अभ्यास किया। यही खिलाड़ी 13 दिसंबर को प्रतियाेगिता में आमने-सामने होंगे।