पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नन्हें-मुन्ने बच्चों ने किया नाटक का मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. विद्या सागर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शिक्षाप्रद एवं मनोरंजन से भरे नाटकों की गत दिवस प्रभावी प्रस्तुति दी। बच्चों के समग्र विकास एवं संस्कार के बीज रोपित करने के लिए यह आयोजन किया गया था।

नन्हें मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति देखने संत हिरदारामजी के शिष्य सिद्धभाऊ भी आयोजन में शामिल हुए। इस अवसर मौजूद अभिभावकों को संबोधित करते हुए भाऊ ने कहा कि बच्चों पर घर के संस्कारों का बहुत प्रभाव पड़ता है इसलिए घर में ऐसा वातावरण हो, जिसका बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े।
इसके लिए अभिभावकों को रोज घर में अपने इष्ट देव की आरती करनी चाहिए। जब घर के सभी सदस्य मिलकर आरती करेंगे तो एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जिसका बच्चों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा साथ ही स्कूल में भी बच्चों को आरती का महत्व बताना चाहिए। अभिभावक बच्चों के खान-पान पर भी ध्यान दें ऐसा भोजन बच्चों को दें जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक एवं सुपाच्य भी हो।
अभिभावक घर में अपने बड़़ों को सम्मान दें, उनसे अच्छा व्यवहार करें, कभी अपशब्दों का प्रयोग न करें, क्योंकि बच्चा जो घर में देखता है वही सीखता है । इस अवसर पर प्रबंधन सदस्य भगवानदास दामानी, कन्हैयालाल मोटवानी, मनोहर वासवानी, प्रधानाध्यापिका जयश्री मूर्ति, समस्त शिक्षिकाएं एवं पालकगण उपस्थित थे।

इन नाटकों की प्रस्तुति

बच्चों ने नाटक महाकवि कालीदास जी के चरित्र पर आधारित था वही दूसरा नाटक एक भ्रष्टाचारी डॉक्टर के चरित्र पर आधारित था, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दोनों ही नाटकों की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने काफी सराहना की।