पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. प्रदेश सरकार के मंत्री भले ही रसोई गैस की कीमतों को सियासी चश्मे से देखें, लेकिन भाजपा विधायकों ने साफ कर दिया है कि कीमतें कम कर राहत देने का यह मसला जनता और विशेषकर गृहिणियों से जुड़़ा है इसलिए मुख्यमंत्री और पार्टी के सामने यह बात रखी जाएगी। उधर, कांग्रेस के विधायकों ने गैस सिलेंडर से वेट हटाने की मांग को लेकर सड़क से विधानसभा तक लड़ाई लडऩे की बात कही है।
भाजपा : सीएम से बात करेंगे
निश्चित रूप से रसोई गैस सस्ती होनी चाहिए। जितना भी वैट या एंट्री टैक्स लग रहा है, उस राशि को किसी और वस्तु पर लगाकर महिलाओं को राहत देनी चाहिए। इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
- ललिता यादव
हर महिला और गृहिणी को इसकी चिंता रहती है कि रसोई गैस की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। मुख्यमंत्री और पार्टी में बात करेंगे कि कोई विकल्प निकालकर कीमतें कम की जाएं। - नंदनी मरावी
प्रदेश की सभी महिलाओं का दर्द समझ में आता है कि गैस की कीमतें इतनी ज्यादा हैं। पहले ही मुख्यमंत्री को बेटियों और महिलाओं की चिंता है। वे जरूर इस बारे में विचार करेंगे। - नीना वर्मा
यह जनता से जुड़़ा मामला है, इसलिए निश्चित रूप से विचार होना चाहिए। लेकिन केंद्र को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आम जनता के मामले में दोहरे मापदंड न अपनाए। -विश्वास सारंग
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.