पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Madhya Pradesh Budget In Pattern Of Make In India

प्रदेश के बजट में दिखेगी मेक इन इंडिया की तस्वीर, 20 हजार करोड़ रु. का हो सकता है इजाफा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. मध्यप्रदेश के बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया की तस्वीर दिखाई देगी। इसे ध्यान में रखकर ही अगले वित्तीय वर्ष का बजट तैयार किया जा रहा है। संकेत मिले हैं कि चालू वित्तीय वर्ष की तुलना में नए साल (2015-16) के बजट में करीब 20 हजार करोड़ रुपए का इजाफा किया जा रहा है। उद्योग, व्यापार और स्व रोजगार के लिए ज्यादा से ज्यादा राशि का प्रावधान करने की कोशिश की जा रही है।
राज्य सरकार के सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार ने भाजपा शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर आगामी बजट मेक इन इंडिया को ध्यान में रखकर बनाने की सलाह दी है। इसके मद्देनजर राज्य में इन योजनाओं के क्रियान्वयन करने के लिए बजट में राशि का प्रावधान किया जा रहा है। यानी उद्योगों को बढ़ावा देने, व्यापार और स्व रोजगार से जुड़ी योजनाओं के लिए कुछ नए कदम उठाने की तैयारी है। इसके अलावा बजट में ऊर्जा, सड़क, ग्रामीण विकास, सामाजिक योजनाएं और सिंचाई पर सबसे ज्यादा राशि का प्रावधान किया जाएगा।
फैक्ट फाइल
- 18 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगा बजट सत्र
- 38 दिनों के इस सत्र के दौरान 24 बैठकें होंगी
- 53 विभागों के बजट पर चर्चा के लिए 15 दिन
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....