भोपाल. मालवीय क्लब ने श्रीराम क्लब बैरागढ़ को पांच रनों से हराकर रतन लाल चौधरी स्मृति राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बाबे आली मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में मालवीय क्लब ने 20 ओवर में 120 रन बनाए।
इसमें राजकुमार मालवीय ने 30 तथा रोहित मालवीय ने 39 रनों की पारी खेली। जवाब में श्रीराम क्लब की टीम 20 ओवर में 115 रनाें पर आउट हो गई। मालवीय क्लब के सुरेश ने पांच विकेट लिए। उन्हेें मैन आफ द मैच घोषित किया गया।