पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Marriage Garden, Wedding Ceremony, Bhopal News

लटकी रही निगम की तलवार और होता रहा चोरों का वार तो कैसे होंगी शादियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। तीन मैरिज गार्डन में अवैध निर्माण तोडऩे के बाद अन्य मैरिज गार्डन की वैधता की जांच के लिए किया गया सर्वे खानापूर्ति बन गया है। जांच के लिए तय समय सीमा एक हफ्ते में नगर निगम को जोनल अधिकारियों ने आधी-अधूरी जानकारी भेजी है।

उन्होंने सर्वे के लिए बनी तालिका में सिर्फ एक मैरिज गार्डन को अवैध बताया है, बाकी के बारे में कोई जानकारी नहीं भरी है। यही नही, निगम के पुराने सर्वे में 103 मैरिज गार्डन थे, नए में इनकी संख्या घटकर 39 रह गई है। निगम ने पिछले सोमवार को मैरिज गार्डन के सर्वे का ऐलान किया था। इसमें जोनल अधिकारियों को शादी हॉल और मैरिज गार्डन की पांच बिंदुओं पर जानकारी देनी थी। लेकिन जोन एक के क्षेत्र में आने वाले मैरिज गार्डन की जानकारी जोनल अधिकारी ने नहीं दी।

सर्वे में हिल्स व्यू मैरिज गार्डन की जानकारी भरी गई, जिसके मुताबिक इसे अनुमति नहीं है। बाकी 9 को अनुमति देना बताया गया है। अन्य जोनल अधिकारियों ने अनुमति ली या नहीं का कॉलम खाली छोड़ दिया। भवन स्वामी का नाम, कितने वर्गमीटर में निर्माण की अनुमति है, जैसे बिंदुओं की जानकारी भी अधिकांश अधिकारियों ने नहीं भरी है।

जारी होंगे नोटिस

॥सर्वे में जोनल अधिकारियों ने जानकारी क्यों नहीं भरी है, इसके लिए अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इस सूची को जल्द ही पूरा भरा जाएगा।ञ्जञ्ज
जीपी माली, अपर आयुक्त, नगर निगम

सुरक्षा के इंतजाम नहीं, डेढ़ लाख के जेवर चोरी

लालघाटी स्थित स्वागत मैरिज गार्डन में घुसकर बदमाशों ने शादी में आई एक महिला बैंककर्मी के डेढ़ लाख रुपए के जेवर चुरा लिए। वारदात के वक्त महिला अपने जेवर मैरिज गार्डन के एक कमरे में रख कर शादी में शरीक होने चली गई थीं।

जगतपुरा, जयपुर निवासी 28 वर्षीय मेघना पति स्नेहांश शेखर बैंक ऑफ बड़ौदा में क्लर्क हैं। उनकी मौसी के बेटे की शादी के लिए लालघाटी स्थित स्वागत पैलेस मैरिज गार्डन बुक किया गया था। कोहेफिजा टीआई अखिलेश मिश्रा के मुताबिक सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने मैरिज गार्डन के कमरे में रखे अपने सूटकेस में जेवर रखे और शादी कार्यक्रम में शामिल होने चली गईं।

करीब पौने 11 बजे लौटीं तो सूटकेस में रखे मंगलसूत्र, चेन और कान के दो टॉप्स गायब थे, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। काफी तलाश करने पर भी जब जेवर नहीं मिले तो उन्होंने इसकी सूचना कोहेफिजा पुलिस को दी और मामला दर्ज करवाया।

एक सीसीटीवी कैमरा ही लगा

टीआई ने बताया कि गार्डन में सुरक्षा के नाम पर महज एक सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसके अलावा एक सुरक्षा गार्ड पार्किंग में खड़ा रहता है। सीढिय़ों के पास लगे सीसीटीवी कैमरा चालू था, लिहाजा पुलिस का अंदाजा है कि बदमाश की हरकतें उसमें कैद हुई होंगी। पुलिस अब इन तस्वीरों के आधार पर ही बदमाश तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।