पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • May Be Called For Deposition On Wealth Tax

रितु कुमारी मामला: बयान के लिए बुलाया जा सकता है धनकर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. राजा भोज एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ की कांस्टेबल रितु कुमारी द्वारा खुदकुशी का प्रयास करने के मामले में महिला सेल की एडीजी अरुणा मोहन राव ने जल्द विवेचना करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस मामले में जरुरत पड़ने पर बयान देने के लिए सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट विजय धनकर को बुलाने को भी कहा है।
एडीजी ने बताया कि छेड़छाड़ और प्रताड़ना के मामले में सीआईएसएफ के सभी कर्मचारियों के बयान लिए जा रहे हैं। वहीं रितु के परिजनों को बयान के लिए बुलाया जाएगा। इस मामले में विधिक सलाह भी ली जा रही है। जांच पूरी होने में अभी थोड़ा और समय लग सकता है।
उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रितु कुमारी ने पांच अगस्त को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी। रितु ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया था कि सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट विजय धनकर की प्रताड़ना से तंग आकर उसने खुद को गोली मारी थी।