पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Maya Singh On Supari Killer Fetal Testing

मंत्री माया सिंह ने कहा- सुपारी किलर हैं भ्रूण परीक्षण करने वाले सोनाेलॉजिस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह ने शनिवार को कहा, ‘बालिका भ्रूण परीक्षण करने वाले सोनोलॉजिस्ट सुपारी किलर की भूमिका निभा रहे हैं। इन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उनका लाइसेंस निरस्त होना चाहिए।’
प्रशासन अकादमी में मप्र राज्य मानवाधिकार आयोग के 21वें स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा, बालिका भ्रूण हत्या के लिए जिम्मेदार अभिभावक के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में 'कन्या भ्रूण हत्या एक अभिशाप’ विषय पर बोलते हुए मुख्य सचिव अॅन्टोनी डिसा ने कहा कि प्रदेश में गिरते शिशु लिंगानुपात को देखते हुए बालिका भ्रूण हत्या से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पीसीपीएनडीटी एक्ट के सख्ती से पालन की जिम्मेदारी हर जिले के कलेक्टर की है।
आयोग के प्राधिकृत अध्यक्ष डॉ. वीएम कंवर ने बताया कि सन 1994 में बने पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत प्रदेश में अब तक केवल 39 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से केवल दो में सजा हुई है। वह भी एक महीने की जेल और दो हजार रुपए जुर्माने की।