पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mbbs Student Take Money And Sit 50 Students

एमबीबीएस छात्र ने पैसे लेकर पीएमटी में बिठाए 50 विद्यार्थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पीएमटी-2012 में पैसे लेकर संजीव शिल्पकार के जरिए दाखिला कराने वाले वाले एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र सोनू पचौरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अब तक पीएमटी-2012 और पीएमटी-2013 में अब तक 50 छात्र-छात्राओं को बिठा चुका है। एसटीएफ ने पूछताछ के लिए उसे ११ दिन की रिमांड पर लिया है।
मूलत: ग्राम मिहोना, भिंड निवासी सोनू पचौरी पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक फिलहाल उसे पीएमटी-2012 में हुई गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद पीएमटी-2013 में भी उसे गिरफ्तार किया जाएगा। एसटीएफ ने मंगलवार दोपहर उसे अदालत में पेश किया। एसटीएफ ने उससे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की।
इसे मंजूर करते हुए अदालत ने सोनू को आठ फरवरी तक रिमांड पर भेजे जाने के निर्देश दिए। पता चला है कि सोनू उप्र से संजीव शिल्पकार को छात्र उपलब्ध करवाता था। एसटीएफ के अफसरों का दावा है कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला पाने वाले छात्रों से उसने 14-14 लाख रुपए लिए हैं, जबकि निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला पाने वाले छात्रों से 12-12 लाख रुपए लिए गए हैं।
तीन हजार रुपए का इनामी है सोनू
एसटीएफ ने सोनू के खिलाफ बीती १८ दिसंबर को तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ को पीएमटी-२०१२, १३ में उसकी तलाश थी। उसके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश देने के बाद एसटीएफ ने यह ईनाम घोषित किया था। इसके अलावा कोलार रोड निवासी सुनील दुबे पर भी तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया था, जो अब भी फरार है।