पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेरिट में आने वाली प्रतिभाएं सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. संत हिरदाराम नगर को छोड़ शायद ही पूरे प्रदेश में कोई संस्था हो जो बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में में नाम दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को एक लाख रुपए प्रोत्साहन राशि देती हो। सामाजिक संस्था जीव सेवा संस्थान वर्षों से संतनगर के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान सहित राशि दे रही है।
इस बार साधु वासवानी स्कूल के विद्यार्थियों ने दसवीं और बारहवीं की प्रावीण्य सूची में नाम दर्ज कराकर यह प्रोत्साहन राशि प्राप्त की। उपनगर के नंदवानी ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में संतजी के शिष्य सिद्धभाऊ ने विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपए के चैक भेंट किए। वहीं उनके अभिभावकों को और शिक्षकों को भी सम्मानित किया।

प्रतिभा को निखारें अभिभावक-शिक्षक
सिद्धभाऊ ने कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा होती है, जरूरत है उसे अनुकूल वातावरण और मार्गदर्शन देने की। जो बच्चे को उसके अभिभावक और गुरुजन दे सकते हैं। हर बच्चे की सफलता में जितनी उसकी मेहनत होती है, उतना ही माता-पिता का प्रोत्साहन और शिक्षकों का मार्गदर्शन भी। उन्होंने सेहतमंद होने के टिप्स भी बच्चों को दिए। जीव सेवा संस्थान के सचिव महेश दयारामानी ने लगातार कार्य करने, दृढ़ता और ईमानदारी से लक्ष्य को छूने की प्रेरणा दी।

मेरिट की छात्राओं ने कहा
सिमरन मोरंदानी ने कहा- मेरी सफलता का श्रेय भाऊजी व अपने माता-पिता और शिक्षकों को है, साथ ही नवयुवक परिषद को भी है। जहां नि:शुल्क शिक्षा पाकर में सफल हुई। कड़ी मेहनत का पाठ पढ़ाया उसी का नतीजा है, आज मैं खुद को मैरिट लिस्ट में ला पाई हूं।

प्रीति गुलवानी ने कहा - मेरी सफलता का श्रेय मैं सिद्ध भाऊजी व अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को देना चाहूंगी। भाऊजी के मार्गदर्शन व उनके बताए गए टिप्स व टाइम टेबल को ध्यान में रखकर मैंने अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है।

मुस्कान सोनी ने कहा - प्रत्येक विद्यार्थी जल्द से जल्द सफलता के शिखर पर पहुंचना चाहता है, परन्तु यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह अपनी सफलता के प्रति कितने गंभीर व कितने प्रयासरत हैं संत जी के शिष्य सिद्ध भाऊजी ने समय-समय पर हमारा मार्गदर्शन किया उनका मार्गदर्शन ही सफलता के मूल में है।