पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mineral Water Drinking Can Be Injurious To Health

मिनरल वॉटर की बोतल बार-बार न करें उपयोग, कई बीमारियों की बढ़ती है आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(कार्यशाला में कैंसर के निदान को लेकर अपने विचार व्यक्त करते विशेषज्ञ)
भोपाल. मिनरल वॉटर बॉटल में प्लास्टिक की पतली कोटिंग होती है। एक-दो बार इस्तेमाल करने पर यह कोटिंग निकल जाती है और प्लास्टिक में मौजूद तत्व पानी के साथ घुल जाते हैं। इससे कई बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। बाजार में मिलने वाली अन्य प्लास्टिक की बोतलों के साथ यह समस्या नहीं होती। यह जानकारी मुंबई स्थित एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. पूर्विश पारिख ने दी।
वे होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में कैंसर के निदान पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। डॉ. पारिख ने बताया कि डिब्बाबंद या पैकेज्ड फूड को भी खाने से पहले काफी सावधानी बरतनी चाहिए। अगर पैकिंग काफी पुरानी है, तो इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। तीन दिनी इस कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ। आयोजन समिति के सचिव डॉ. टीपी साहू ने बताया कि इस कार्यशाला में कई रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए गए।
गाल ब्लेडर का कैंसर अब भी पहेली बना है
टाटा मेमोरियल अस्पताल में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और पेट के कैंसर के विशेषज्ञ डॉ. शैलेश वी. श्रीखंडे ने बताया कि भारत में बड़ी आंत के कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पहले एक लाख की आबादी में सिर्फ 2-3 लोगों को ही यह होता था, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 4-5 हो गई है। उन्होंने बताया कि भारत में गाल ब्लेडर का कैंसर डॉक्टरों के लिए पहेली बना हुआ है। देश के अन्य हिस्सों की बजाय उप्र, बिहार, झारखंड, बंगाल और मप्र में ही इसके मरीज ज्यादा हैं। ऐसा क्यों है, इसकी कोई जानकारी नहीं है।