पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बचपन से बनना चाहती थी एक्ट्रेस, पेरेंट्स सपोर्ट ने दिलाई पहचान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। 'मैं बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी। डांस, म्यूजिक में गोल्ड मैडल और उड़ीसा रत्न अवॉर्ड मिलने से मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ा। उसके बाद 16 साल की उम्र में 2008-09 में मिस साउथ इंडिया बनी। वह टाइटल मेरे लिए स्टेपिंग स्टोन बना। यह कहना है फैशन इंडस्ट्री में दर्जनों टाइटल जीत चुकीं 'फेमिना मिस इंडिया पीपुल्स चॉइस-2012Ó और 'चोर बाजारी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं एक्ट्रेस इप्शिता पटी का। वे इन दिनों भोपाल में शूटिंग में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने सिटी भास्कर से बातचीत में शेयर कीं अपनी जिंदगी की बातें...

टैलेंट के साथ लक का कॉम्बिनेशन जरूरी

'मॉडलिंग में टाइटल मिलते गए और मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ता गया। 2010 में मिस यूनिवर्स इंडिया में पार्टिसिपेट किया। उसके बाद कई इंटरनेशनल ब्रांड के लिए काम किया। मिस इंडिया इंटर कॉन्टिनेंटल 2011 की विनर बनी। उसके बाद फेसबुक टीम ने मुझे मिस फेसबुक एशिया-2013 का खिताब भी दिया। मैं इतने लंबे समय से ग्लैमर इंडस्ट्री में हूं। कभी कॉम्प्रोमाइज जैसा शब्द नहीं सुना। अगर आपमें टैलेंट है तो सक्सेस जरूर मिलती है। स्ट्रगल जरूर है। टैलेंट के साथ लक और अपॉच्र्युनिटीज अहम हैं।

'चोर बाजारी में चोर के बेटे से हो जाता है प्यार

'फिल्म 'चोर बाजारी में मेरे अपोजिट अंकित हैं। वे भी इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं। डायरेक्टर राजीव एस. रुइया बहुत कोऑपरेटिव हैं। वे डायरेक्टर होने के साथ बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। फिल्म में मैं पुलिस कमिश्नर की बेटी का किरदार निभा रही हूं, जिसे चोर के बेटे से प्यार हो जाता है।

शुरू में नर्वस थी, अब नहीं

'मेरी सबसे अच्छी क्रिटिक मेरी बहन अन्वेषा है। वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त भी है। वो हमेशा मेरी कमी मुझे बताती रहती है। मैं कैमरे के सामने कई बार आई, लेकिन एक्टिंग पहली बार कर रही हूं। शुरू में थोड़ी नर्वस थी, लेकिन अब नहीं हूं। फिलहाल मेरे पास कई फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं, लेकिन मेरा पूरा फोकस मेरी डेब्यू फिल्म पर है।