पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुम हुए मोबाइल फोन के लिए पुलिस की अलग यूनिट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। आपका मोबाइल फोन गुम हो गया हो या चोरी, इसके लिए अब आपको पुलिस थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भोपाल पुलिस ने पहली बार लॉस्ट सेलफोन यूनिट (गुम मोबाइल फोन इकाई) की शुरुआत की है। सोमवार को आईजी उपेंद्र जैन की मौजूदगी में इस यूनिट का शुभारंभ एसपी साउथ के दफ्तर में किया गया।

तीन सदस्यीय यह यूनिट एएसपी क्राइम ब्रांच के निर्देशन में काम करेगी। तीनों सदस्यों को चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को तलाशने के लिए विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है। इनमें एक कागजी कार्रवाई पूरी करेगा, जबकि अन्य दो तकनीकी काम संभालेंगे। आरोपी को पकडऩे की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच के मैदानी अमले को सौंपी गई है। यूनिट के शुभारंभ मौके पर डीआईजी डी श्रीनिवास वर्मा भी मौजूद थे।

ऐसे भरें गुम हुए फोन की जानकारी
भोपाल पुलिस की वेबसाइट पर लॉस्ट फोन यूनिट का फॉर्म अपलोड है। फॉर्म पर क्लिक करने के बाद आपको इसमें सभी जरूरी डीटेल भरनी पड़ेंगी। क्राइम ब्रांच के दफ्तर में बैठे यूनिट के कर्मचारी द्वारा इसे रोजाना अपडेट किया जाएगा, ताकि आवेदनकर्ता की सुनवाई की जा सके। इसके अलावा आप क्राइम ब्रांच स्थित लॉस्ट सेलफोन यूनिट से फार्म लेकर भी आवेदन भर सकते हैं। आवेदन मिलने के बाद यूनिट आपका मोबाइल फोन सर्च करना शुरू कर देगी। फोन मिलते ही आपको इसकी सूचना दे दी जाएगी।