पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपने ने ठुकराया गैरों ने अपनाया, मां के प्यार से गूंजी 'किलकारी'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। 'इतनी कम उम्र में ही ये नवजात कई शारीरिक और सामाजिक विसंगतियों का शिकार बने हैं। जब मैंने इन बच्चों को किलकारी संस्था में देखा, तभी से इनके स्वास्थ्य एवं सेहत की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया और आज करीब 10 महीने से मैं लगातार यहां आ रही हूं।' ये शब्द हैं किलकारी कुंज पहुंची सिटी की युवा एम्ब्रियोलॉजिस्ट डॉ. शिल्पी जैन के। डॉ. शिल्पी समेत सिटी की करीब 25 महिलाएं शुक्रवार को इन अनाथ बच्चों को अपनों का प्यार देने पहुंची।

निराश्रित और अनाथ बच्चों की स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी किलकारी कुंज की डायरेक्टर अपूर्वा मंजुल शर्मा ने बताया कि मदर्स डे सेलिब्रेट करने के लिए यहां आईं इन 25 महिलाओं में गृहिणियां, लेडी डॉक्टर, इंजीनियरिंग छात्राएं शामिल थीं।