पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअरुण यादव ने पार्टी के अंदर विवाद को रोकने के लिए उठाया अनुशासन का डंडा।
भोपाल। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने पार्टी के प्रदेश सचिव जगदीश यादव को सस्पेंड कर दिया है। यादव ने एक दिन पहले शुक्रवार को वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को 'अशुभ' बताते हुए कहा था कि पार्टी को तब तक नहीं बचाया जा सकता, जब तक उन्हें बाहर नहीं किया जाता है।
ध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक को उन्हीं के समर्थक प्रदेश सचिव जगदीश यादव ने विवादित बना दिया था। जगदीश यादव ने यह विवादित बयान नए अध्यक्ष के बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस की वर्किग कमेटी की पहली मीटिंग के वक्त दिया था।
बैठक के बीच में जगदीश यादव बाहर आए और चर्चा चल पड़ी कि उन्होंने दिग्विजय सिंह को पार्टी से बाहर करने की मांग की है। बैठक में मौजूद अन्य नेता इससे इनकार करते रहे थे, लेकिन जगदीश यादव ने न तो इसका खंडन किया और न ही पुष्टि। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा ‘आज के शुभ दिन मैं उस अशुभ व्यक्ति का नाम नहीं लेना चाहता।’ प्रदेश सचिव यादव ने कहा कि बैठक में उन्हें जो कहना था, वह कह दिया, लेकिन उस बात को दोहराएंगे नहीं, क्योंकि यह अनुशासनहीनता हो जाएगी।
पार्टी ने सचिव यादव को निलंबित करने के साथ ही कारण बताओं नोटिस भी जारी किया है। पार्टी ने नोटिस में यादव से10 दिन में जवाब मांगा है। इस कार्रवाई के बाद जगदीश यादव ने कहा है कि वह पार्टी को अपना जवाब समय सीमा के अंदर भेज देंगे।
मप्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर नीखरा के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव इस विवाद को अधिक समय तक बनाए नहीं रखना चाहते थे। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करने का फैसला लिया ।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.