पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मप्र हॉकी टीम 39वीं राष्ट्रीय पायका महिला खेल प्रतियोगिता में उपविजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. मप्र की हॉकी टीम 39वीं राष्ट्रीय पायका महिला खेल प्रतियोगिता में उपविजेता बनी। हैदराबाद में संपन्न प्रतियोगिता में मप्र की टीम को फाइनल में हरियाणा ने 2-1 से पराजित किया। इससे पहले मप्र ने लीग मैच में छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में मप्र ने आंध्रप्रदेश को 10-0 से पराजित किया। सेमीफाइनल में मप्र ने उप्र को 4-1 से मात दी थी। टीम की इस उपलब्धि पर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, प्रमुख सचिव खेल डॉ एम. मोहन राव और खेल संचालक डॉ शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बधाई दी।