पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देखें MUD RACE की तस्वीरें: गिरे, संभले और जीत लिया लोगों का दिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. कीचड़ भरा रास्ता, घुमावदार मोड़ और रेसिंग में आगे निकलने का जुनून। यह नजारा था रविवार को जेल बाघ स्थित स्लॉटर हाउस ग्राउंड में आयोजित नेशनल बाइक रेसिंग का। भोपाल राइडर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस एडवेंचर ईवेंट में सिटी के बाइकर्स सहित इंदौर, औरंगाबाद और मुंबई के लगभग 75 बाइकर्स ने अपना दमखम दिखाया। बाइक रेसिंग अलग-अलग कैटेगरी में आयोजित की गई।
इसमें टू स्ट्रोक, फोर स्ट्रोक बाइक और स्कूटर शामिल थीं। इस दौरान लगभग 3 हजार लोगों ने बाइक रेसिंग का लुत्फ उठाया। एक्सपर्ट क्लास-1 व क्लास-2 में कैटेगरी में सईद आजम फर्स्ट रहे। वहीं, बिगनर रेस-1 व 2 कैटेगरी में बाबर विनर रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मो. सगीर, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम, भोपाल उपस्थित थे।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....