पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National Games Medal Count, 43 Of The State Reached

नेशनल गेम्स में मध्यप्रदेश की पदक संख्या 43 पहुंची, मिले दो और कांस्य पदक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिरुअनंतपुरम. मप्र को 35वें नेशनल गेम्स में रविवार को मात्र दो कांस्य मिले। यह दोनों कांस्य पदक उमेश यादव और साक्षी विद्या ने वूशु ने दिलाए। इन दो पदकों के साथ मप्र की पदक संख्या 43 हो गई है। मप्र ने अब तक 11 स्वर्ण, दस रजत और 22 कांस्य जीत रखे हैं। सोमवार से प्रदेश की पदक संख्या एक बार फिर उड़ान भर सकती हैं क्योंकि कयाकिंग-केनोइंग, ताइक्वांडो, तलवारबाजी और बाक्सिंग भी शुरू हो रही है, जिसमें मप्र मजबूत है। प्रदेश के लिए दोनों कांस्य ताइक्वान इवेंट में उमेश और साक्षी ने जीते। इसके दोनों स्वर्ण मणिपुर के खाते में गए।
भोपाल हाकी के सुनहरे दिन फिर लौटेंगे
गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने कहा कि भोपाल में हॉकी खेल को बढ़ावा देने वालों की मदद की जाएगी। जलालुद्दीन रिजवी, इनामुर रहमान, प्राईम स्पोर्टस क्लब के अध्यक्ष शहरयार मोहम्मद, रिलायंस ग्रुप के फरहान अंसारी द्वारा भोपाल में हॉकी के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण देने तथा देश और दुनिया के नक्शे पर हॉकी खेल में भोपाल का नाम पुन: रोशन की गई कार्य-योजना में खेल विभाग जरूरी मदद करेगा।
यह बात उन्होंने सिटी फार्म्स ईटखेड़ी में प्राईम स्पोर्टस क्लब के कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में इनामुर रहमान, अफ्फान यूसुफ, फरहान अंसारी और गनी मोहम्मद खान को सम्मानित किया।