बैतूल. रेलवे स्टेशन परिसर स्थित रेलवे गार्डन की ग्रिल में शनिवार रात साढ़े 10.30 बजे एक युवक की गर्दन फंसी मिली। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। विवेक मालवीय (35) नाम का यह युवक प्रॉपर्टी एजेंट था। पुलिस का कहना है कि युवक के मुंह से शराब की बू आ रही थी। वह लघुशंका के लिए ग्रिल के पास खड़ा था। संभव है कि नशे के कारण उसका संतुलन बिगड़ा और उसकी गर्दन ग्रिल में फंस गई।
गर्दन बाहर निकालने में पुलिस के छूटे पसीने
विवेक की गर्दन फंसने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद उसकी गर्दन को ग्रिल से बाहर निकाला गया। पुलिस बाहर निकालती उसके पहले ही विवेक की मौत हो चुकी थी।
लोग खड़े देखते रहे
विवेक ग्रिल में फंसा था पर कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया। वहां खड़े लोग देखते रहे। पुलिस को अकेले ही ग्रिल से गर्दन बाहर निकालना पड़ा।
आगे की स्लाइड्स में देखें PHOTOS.....