पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Neither House Nor Car Safety, Security Questions

न घर सुरक्षित न कार, सुरक्षा पर सवाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. यदि आप किसी शादी, पारिवारिक कार्यक्रम या फिर घूमने के लिए शहर से बाहर जा रहे हैं तो सतर्क रहें। अपने घर की हिफाजत का बंदोबस्त कर के जाएं। क्योंकि इन दिनों कोलार में सूने मकान बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं। चोर ऐसे सूने मकानों को निशाना बना कर जेवर, नगदी, टीवी यहां तक कि वाहनों पर भी हाथ साफ कर रहे हैं।

बीते दस दिन के अंदर चोरों ने कोलार मेन रोड पर स्थित बीमाकुंज और बंजारी में वारदात को अंजाम दिया है। इसके पहले भूमिका रेसीडेंसी के सूने फ्लैटों के ताले तोड़े हैं। जबकि इन वारदातों को तब अंजाम दिया गया है जब नगर निगम चुनाव के चलते आचार संहिता लागू थी और सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद होने के दावे किए गए थे। इस बारे में पुलिस का कहना हैै कि रहवासियों के घर और वाहन सुरक्षित हैं। पर सतर्क रहना जरूरी है। जहां तक चोरों की बात है, तो वे जल्द गिरफ्त में होंगे।