पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंन्यू मार्केट को नो व्हीकल जोन बनाने के सात साल बाद एक बार फिर से यहां वाहनों को प्रवेश और पार्किंग को लेकर गतिरोध की स्थिति बन रही है। व्यापारी कारोबार प्रभावित होने की दलील देकर मार्केट के भीतर दो पहिया वाहनों की एंट्री शुरू करने की बात कह रहे हैं। हालांकि नगर निगम, टै्रफिक पुलिस और टै्रफिक एक्सपर्ट उनकी इस मांग से सहमत नहीं हैं। उनका मानना है कि यह मांग अव्यवहारिक है। इससे मार्केट में अव्यवस्था बढ़ेगी और लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाएगा।
भोपाल. न्यू मार्केट के व्यापारी नो व्हीकल जोन व्यवस्था के खिलाफ फिर एकजुट हो गए हैं। उनका कहना है कि ग्राहकों के वाहन भीतर न आ पाने के कारण उनका कारोबार ५० फीसदी तक घट गया है। इसलिए वे चाहते हैं कि ग्राहकों की टू व्हीलर गाडिय़ां मार्केट के भीतर तक आने दी जाएं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि नो व्हीकल जोन बनाए जाने से पहले न्यू मार्केट में गाडिय़ों की आवाजाही के कारण जो स्थिति बन जाती थी, उससे ग्राहकों के साथ-साथ व्यापारियों को भी परेशानी होती थी। यही कारण है कि वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने के लिए व्यापारियों ने भी सहमति जताई थी। यदि पुरानी व्यवस्था फिर से लागू होती है तो कारोबार बढऩे की बजाय अव्यवस्था ही बढ़ेगी।
वर्ष 2007 में टीटी नगर थाने के सामने और क्वालिटी रेस्टॉरेंट के पास स्लाइडिंग गेट लगाकर वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया था। रविवार को क्षेत्र में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष नानक सिंह दुआ ने वाहनों का प्रवेश फिर शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मंगलवार से व्यापारियों से रायशुमारी की जाएगी। इसके बाद जिला प्रशासन के सामने व्यापारियों की मांग रखी जाएगी।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.