पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • New System: The Base Will Be Linked To Attendance

नई व्यवस्था: आधार से लिंक होगी अटेंडेंस, प्रदेश में होगा रियल टाइम अटेंडेंस सिस्टम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. प्रदेश में बाबुओं के कामकाज पर निगरानी रखने के लिए राज्य सरकार आधार बेस्ड बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लगाने जा रही है। इसके लिए चार लाख कर्मचारियों के आधार को उनकी अटेंडेंस से लिंक किया जाएगा।
इस सिस्टम के लागू होने पर सरकार यह पता लगा सकेगी कि एक ही समय में किस कार्यालय में कितने कर्मचारी उपस्थित हैं, कितने छुट्टी पर हैं? इससे उनके कामकाज का भी आकलन किया जा सकेगा।
केंद्र की तर्ज पर शुरू किए जाने वाले इस सिस्टम में कर्मचारियों के आधार के अंतिम चार नंबरों को उनकेे आईडेंटिटी नंबर के रूप में लिया जाएगा। उसी नंबर से उसकी पहचान होगी, जिससे अटेंडेंस लगेगी। नई व्यवस्था को लागू करने के लिए कर्मचारियों से उनके आधार कार्ड का नंबर लिए जाने का काम जल्द ही शुरू होगा।
इसी नंबर से उनकी उपस्थिति दर्ज होगी। इस सिस्टम के शुरू होने पर जिस कर्मचारी का बायोमेट्रिक अंगूठे का निशान आधार में दर्ज है वही अंगूठे से पंच करेगा। तभी सिस्टम अटेंडेंस ओके करेगा। अन्यथा गैर हाजिरी मानी जाएगी।
ऐसे होगा फायदा

प्रदेश में फिलहाल अधिकारी और कर्मचारियों की सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति की निगरानी करने की ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे एक ही समय में उनकी अटेंडेंस की जानकारी सामने आ सके। विभागों के प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्षों से जानकारी इकट्ठा करने पर लंबा समय लग जाता है।
प्रदेश में भी लागू करेंगे व्यवस्था

केंद्र की तर्ज पर राज्य में भी आधार से अटेंडेंस को लिंक किए जाने पर विचार किया जा रहा है। इस योजना को प्रधानमंत्री की मंशा के अनुसार केंद्रीय कार्यालयों में लागू किया जा रहा है। इसका अध्ययन कराकर हम इसे प्रदेश में भी लागू करेंगे।’
लाल सिंह आर्य, सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री