पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंतिम दौर में पहुंची सर्दी, फिर भी बिना रैन बसेरा काटीं गरीबों ने सर्द रातें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। सर्दी अंतिम दौर में चल रही है, लेकिन संत हिरदाराम नगर में अभी तक अस्थाई रैन बसेरा का सहारा गरीबों को नहीं मिल सका है। अब खुलने की संभावना भी नहीं है। हर सर्दी में नगर निगम कॉम्ह्रश्वलेक्स में गरीबों के लिए रैन बसेरा बन जाता था। इस बार ऐसा नहीं हो सका। जिस समय इसके आदेश मुख्यालय से होने थे, उस समय विधानसभा चुनाव थे। जिसके चलते चलते यहां रैन बसेरा नहीं खुल सका। इससे लगभग पूरी सर्दी गरीबों को स्टेशन और शिव
मंदिर गोल चौराहा के पास खुले आसमान के नीचे काटनी पड़ी। बीते कुछ सालों से नगर निगम इन गरीबों को रातों में छत और सर्दी से बचने के लिए बिस्तर मुहैया कराती थी।

हलालपुर में है नगर निगम ने हलालपुर बस स्टैंड पर पक्का रैन बसेरा बनाया है, जिसका उपयोग यहीं आसपास के गरीब ही कर पाते हैं। हालांकि, बसों से आने वाले यात्रियों को इसकी जानकारी न होने से वह इस फायदा नहीं उठा पाते। इस रैन बसेरा में बिस्तर, कंबल, पानी की व्यवस्था हर समय रहती है। निगम अधिकारियों से रैन बसेरा शुरू होने के संबंध में पूछा तो उनका कहना था कि नगर निगम का स्थाई रैन बसेरा है। लेकिन सवाल यह है कि संतनगर से जाकर क्या
गरीब उसका फायदा उठा सकते हैं?

बन सकता है स्थाई

उपनगर में स्थाई रैन बसेरा बनाए जाने की कवायद हो रही है। सूत्रों की मानें तो सीहोर नाके पर राज्य परिवहन निगम बस स्टॉप जो संपत्तिकर न देने से निगम की प्रॉपर्टी हो गया है, उसे भविष्य में अस्थाई रैन बसेरा बनाया जा सकता है। हाल ही में विधायक रामेश्वर शर्मा ने बस स्टॉप भवन का दौरा किया है। इस जर्जर भवन को पीएचई दफ्तर बनाने के मकसद से मरम्मत का कार्य हुआ है। खाली होने से यहां घोड़े बंधे रहते हैं। माना जा रहा है इसे स्थाई रैन बसेरा बनाया जा सकता है।

नहीं बना रैन बसेरा

॥ इस साल सर्दी में संत हिरदाराम नगर में रैन बसेरा नहीं बनाया गया है। निगम का स्थाई रैन बसेरा हलालपुर बस स्टैंड पर है। जहां निराश्रितों के रूकने की व्यवस्था है।
विजय तिवारी, जोनल अधिकारी-1