पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमपी पीएससी-2012: मुख्य परीक्षा निरस्त करने को मांगी राय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2012 निरस्त की जाए या फिर स्थगित इंटरव्यू शुरू कराए जाएं, इस पर अंतिम फैसला अगले हफ्ते लिया जाएगा। इसके लिए डिपार्टमेंट ऑफ लॉ के विशेषज्ञों को एसटीएफ की रिपोर्ट भेजकर राय मांगी जाएगी। यह निर्णय गुरुवार को आयोग सदस्यों की हुई बैठक में लिया गया।
आयोग सचिव मनोहर दुबे ने बताया कि मुख्य परीक्षा का पर्चा लीक होने के मामले में परीक्षा निरस्त करने के प्रस्ताव का आयोग के ही एक सदस्य ने विरोध किया था। इसलिए फैसला लेने से पहले लॉ विशेषज्ञों से राय ली जाएगी।