पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देखें विदेशियों की देसी मस्ती, कोई बना 'अकबर' तो किसी ने खाया पान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. द संस्कार वैली स्कूल में आयोजित द राउंड स्क्वॉयर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में सोमवार को आमिर खान स्पीकर रहे। कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन आमिर ने फॉर्मल इनॉग्रेशन किया। इसके बाद दोपहर में बराजा जैसे माइंड बॉगलिंग सेशन भी हुए। इस इंटरेक्शन में स्टूडेंट्स ने आईडियाज एक्सचेंज किए। वहीं, शाम को कॉन्फ्रेंस का आकर्षण रॉयल इंडिया थीम पर डिनर रहा। बराजा में स्टूडेंट्स आमिर खान की स्पीच के टेक अवे पर डिस्कस करते नजर आए।
एक ग्रुप में सेंट फिलिप कॉलेज के क्रिस्टियो ने कहा कि आमिर ने जो कहा वो हमारे देश में भी लागू है। पैरेंट्स की एक्सपेक्टेशन हमसे बहुत ज्यादा है, कई बार हमारे डिसिजन को वे इन्फ्लुएंस करते हैं। वहीं दूसरा ग्रुप इस बात पर चर्चा कर रहा था कि क्या दूसरे देशों में भी इंडिया जैसी प्रॉब्लम्स हैं।
इसके अलावा एजुकेशन में वैल्यूज की इंपोर्टेंस, यूनिटी जैसे सब्जेक्ट्स पर भी स्टूडेंट्स ने चर्चा की। रिक्का में स्टूडेंट्स के लिए कई फनी इवेंट्स आयोजित किए गए। इसके अलावा डेलीगेट्स को मांडना आर्ट, ब्लॉक प्रिंटिंग, स्ट्रिंग आर्ट के साथ ही गरबा पर वर्कशॉप हुई।
रॉयल इंडिया थीम पर हुआ डिनर : कॉन्फ्रेंस में शाम को रॉयल इंडिया थीम पर डिनर हुआ। विदेशी डेलीगेट्स का टीका लगाकर और बेंदी पहनाकर वैलकम किया गया। इसके बाद किसी ने गोरखपुरी पान का स्वाद चखा तो किसी ने लहंगा ट्राय किया। इसके बाद शाहजहां एक्ट पर द संस्कार वैली स्कूल स्टूडेंट्स ने प्रस्तुति दी। दुनिया का सातवां अजूबा और प्रेम का प्रतीक ताजमहल मुमताज की याद में शाहजहां ने बनवाया। एक्ट में स्टूडेंट्स ने सूफियाना गीत पर नृत्य के साथ राजा के दरबार के बारे में भी बताया।
आगे की स्लाइड्स में देखें विदेशियों की मस्ती.....