पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Penalty Rs 1,000 Garbage Thrown Into The Big Pond

बड़े तालाब में कचरा फेंका तो 1000 रु. तक जुर्माना, फोटो के पोस्टर भी लगेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. दैनिक भास्कर के स्वच्छ भोपाल महाअभियान से जुड़ते हुए नगर निगम ने एक और बड़ा कदम उठाया है। बड़े तालाब में कचरा फेंकने वालों से 500 से 1000 रुपए तक का जुर्माना वसूला जा रहा है। यही नहीं उनका फोटो खींचकर पोस्टर में लगाया जाएगा। नगर निगम अमले ने बोट से तालाब के किनारों पर पेट्रोलिंग भी शुरू कर दी है।
बोट क्लब और वीआईपी रोड पर बुलेट पर सवार निगमकर्मी भी कचरा फेंकने वालों पर नजर रखे हुए हैं। बोट क्लब से लेकर खानूगांव तक निगम की ऐसी दो बोट सुबह से शाम तक पेट्रोलिंग कर रही है। निगम कमिश्नर ने बताया कि बार-बार चेतावनी देने के बाद भी लोग तालाब में कचरा फेंक रहे हैं। इसे रोकने के लिए यह सख्ती की गई है।
भागे तो घर जाकर खींचा जाएगा फोटो
- यदि किसी ने बड़े तालाब के किसी भी हिस्से में कचरा फेंका तो बोट पर पेट्रोलिंग कर रहे कर्मचारी फोन से बुलेट पर पेट्रोलिंग कर रहे अमले को सूचना देंगे। वे आपको पकड़कर जुर्माना वसूलेंगे। साथ ही पोस्टर पर चस्पा करने के लिए फोटो भी खीचेंगे।
- यदि कोई कचरा फेंककर वहां से भाग जाता है तो गाड़ी के नंबर के आधार पर उसका पता ढूंढा जाएगा। उसके घर जाकर उसकी फोटो ली जाएगी। फोटो वाले पोस्टर बड़े तालाब के आसपास, बोट क्लब व अन्य व्यस्ततम स्थानों पर लगाए जाएंगे।
जुर्माने से ज्यादा असर शर्मसार होने का
फोटो का पोस्टर छापने व जुर्माने के भय से लोग यहां कचरा फेंकने से पहले सोचेंगे। पोस्टर का विचार इसलिए मन में आया, ताकि फोटो छपने के भय से ही सही, लोग तालाब में कचरा नहीं फेंकेंगे। हमारा मकसद भी जुर्माना लेना नहीं, बल्कि बड़े तालाब के प्रति लोगों के मन में सम्मान बढ़ाने का है।
-तेजस्वी नायक, कमिश्नर, नगर निगम
आगे की स्लाइड्स में देखें photos....