पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Persons With National Award Of The Inpavarment 2014

आखों की रोशनी न होने पर भी हासिल किया मुकाम, मिला राष्ट्रपति से सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. शहर की डॉ. दिव्यता गर्ग को हाल ही में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने विकलांग जन सशक्तीकरण के लिए नेशनल अवॉर्ड प्रदान किया। उन्हें ‘नेशनल अवॉर्ड फॉर द इंपावरमेंट ऑफ पर्सन्स विद डिसेबिलिटीज-2014’ टाइटल से प्रदान किया गया।
यह अवॉर्ड प्राप्त करने वाली डॉ. दिव्यता ने आंखों की रोशनी न होने के बावजूद अपनी गायन, वादन, लेखन और अभिनय की कसौटियों पर खुद को खरा साबित किया। उन्हें नई दिल्ली मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस एंड इंपावरमेंट की ओर से आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में सम्मानित किया गया।

डॉ. दिव्यता सोशियोलॉजी और म्यूजिक में पोस्टग्रेजुएट हैं। उन्होंने म्यूजिक में पीएचडी भी की है। वह दूरदर्शन और आकाशवाणी में अपनी सेवाएं भी दे रही हैं। उन्हें गायन और हारमोनियम वादन में प्रभाकर, सुगम संगीत में गीतांजलि, संगीताचार्य, संगीत रत्न आदि उपाधियां मिल चुकी है।
डॉ. दिव्यता गर्ग ‘भास्कर वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड-2012’ समेत प्रदीप भक्ति संगीत सम्मान, स्वर कोकिला साहित्य अवॉर्ड जैसे कई टाइटल जीत चुकी हैं। उन्होंने अनेक नाटकों में अभिनय और संगीत निर्देशन भी किया है।