पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Physically Disable Youth Works With Legs

विकलांग युवक ने की बैंक परीक्षा पास, कर रहा है IAS की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( पैर की मदद से कम्प्यूटर पर काम करता हुआ सतीश )
भोपाल। कौन कहता है आसमां में सुराख हो नहीं सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों। इस बात को पूरी तरह से अपनाने वाले एक युवक से आज हम आपको मिलवाने जा रहे हैं।मध्यप्रदेश के रीवा जिले में रहने वाले 26 वर्षीय सतीश मिश्रा के बचपन से ही दोनों हाथ नहीं हैं। इसके अलावा उनका एक पैर भी पूरी तरह से विकसित नहीं है, लेकिन सतीश ने अपनी इस कमजोरी से कभी हार नहीं मानी। आज सतीश पोस्ट ग्रैजुएशन की परीक्षा दे चुके हैं। इसके साथ ही सतीश बैंक की चयन परीक्षा पास कर चुके हैं और सिविल सर्विस की तैयारियों में लगे हुए हैं।
ग्रैजुएशन में फर्स्ट डिविजन पास
सतीश ने अपनी शारीरिक कमजोरियों को कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। शायद यही वजह है कि ग्रैजुएशन की परीक्षा में 64 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। इसके अलावा सतीश ने बैंक की चयन परीक्षा भी पास कर ली है। सतीश को अब बैंक से बुलावे का इंतजार है।
पैर से करते हैं हर काम
सतीश पैर से हर काम कर लेते हैं। कम्प्यूटर चलाना, खाना बनाना, प्रेस करना या फिर कुएं से पानी भरना ये सभी काम सतीश पैर की मदद से आसानी से कर लेता हैं। इसके अलावा सतीश हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाएं पैर से लिख सकता है।
अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रहा है सतीश
आठ वर्ष की उम्र में सतीश के पिता का निधन हो गया था। सतीश के पिता कृषि विभाग में कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर थे। पिता की मौत के बाद से सतीश अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रहा है। आला अधिकारियों तक सतीश गुहार लगा चुका है। अधिकारियों ने सतीश को नौकरी के लिए अक्षम बता दिया है। इसके बाद सतीश अपने छोटे भाई को अनुकंपा नौकरी दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए सतीश की कुछ और तस्वीरें...