पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Piplani Temple Concludes Today Kunbabhisekm

राम मंदिर पिपलानी में आज कुंभाभिषेकम का समापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. पिपलानी स्थित गोविंदपुर भजन समाज के राम मंदिर का चौथा कुंभाभिषेक 8 फरवरी रविवार को हो रहा है। इसके लिए काला पूजा सहित विशेष पूजा अर्चना गुरुवार 5 फरवरी से शुरू हो चुकी है। सबसे पहले मंगला गणपति पूजा हुई और उसके बाद यजमान संकल्प के साथ नवग्रह हवन हुआ।

गोविंदपुर भजन समाज के अध्यक्ष के अध्यक्ष सेतु रामन के अनुसार शुक्रवार को भी काला पूजा व दीप आराधना के कार्यक्रम हुए, जिसमें राजधानी के सभी क्षेत्रों से आए तमिल समाज के अलावा अन्य लोग भी शामिल हुए। शनिवार की तीसरी काला पूजा के अलावा विशेष जाप और दीप आराधना भी हुई। रविवार को सुबह सबसे पहले सुबह 4.30 बजे काला पूजा के बाद 5.30 बजे हवन, कुंभाभिषेकम शुरू होने के साथ ही पूर्णाहुति सुबह 6 बजे होगी। इसके साथ ही कलश यात्रा निकलेगी और दीप आराधना का प्रमुख कार्यक्रम होगा।

इस मौके पर अन्य कार्यक्रम भी सुबह 10.30 बजे तक चलेंगे। उन्होंने बताया कि इस मंदिर का जीर्णोद्धार काफी समय से चल रहा था। मंदिर में सभी प्रतिमाओं का भी जीर्णोद्धार भी किया गया। इन सभी पूजा अर्चना के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम चल रहे थे।