पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के साथ-साथ चुनाव आयोग के 'प्रचार वाहन' भी घूमेंगे और मतदाताओं को पर्चे भी बांटे जाएंगे। चुनाव में हथियारों के प्रयोग, उपहार व नकदी बांटे जाने पर सख्ती बरतने के लिए आयोग यह इंतजाम करने जा रहा है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हाल में जारी निर्देशों के अनुसार हर विधानसभा क्षेत्र में तीन से चार उडऩदस्ते होंगे। आयोग कुछ निर्वाचन क्षेत्रों को चुनाव खर्च के हिसाब से संवेदनशील घोषित करेगा और वहां उडऩदस्तों की संख्या अधिक होगी। इन उडऩदस्तों में अन्य अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ के जवान भी रखे जाएंगे।
यह उडऩदस्ते प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर निगरानी रखने के साथ नकदी, शराब और हथियार की आवाजाही पर नजर रखने के साथ मतदाताओं को धमकी देने और प्रलोभन देने की शिकायतों पर कार्रवाई करेंगे। हर उडऩदस्ते के वाहन पर साउंड सिस्टम लगाया जाएगा और इससे स्थानीय भाषा में यह उद्घोषणा की जाएगी कि चुनाव में रिश्वत लेना और देना दोनों दंडनीय अपराध है। ऐसा करने पर एक साल की सजा और जुर्माना हो सकता है।
पचास हजार से अधिक की नकदी होगी जब्त
आयोग ने यह निर्देश भी दिए हैं कि प्रत्याशी उसके एजेंट या संबंधित दल के कार्यकर्ता के वाहन में यदि पचास हजार रुपए से अधिक की राशि या पोस्टर या निर्वाचन सामग्री मिली तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। इसी तरह दस हजार रुपए से अधिक की शराब, ड्रग्स, अस्त्र-शस्त्र या उपहार मिले तो उसे भी जब्त कर लिया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.