पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज से चलेंगी पूजा ट्रेन, त्योहारों के चलते लिया स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. रेलवे प्रशासन ने त्योहारों पर अतिरिक्त ट्रैफिक को देखते हुए पूजा व दीपावली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह साप्ताहिक गाड़ियां रेल मंडल के भोपाल, इटारसी और बीना स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। भोपाल व हबीबगंज में हाल्ट लेकर जाने वाली गाड़ियां 2 से लेकर 6-6 ट्रिप में चलाई जाएंगी। मंगलवार से इन ट्रेनों के चलने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
पुणे-लखनऊ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन : यह गाड़ी 6-6 ट्रिप में दोनों ओर से चलाई जाएगी। इसका संचालन दोनों तरफ से 23 सितंबर से लेकर 13 नवंबर तक होगा।

ट्रेन का नंबर व नाम भोपाल आने का दिन व समय
01451 पुणे-लखनऊ साप्ताहिक स्पेशल प्रति बुधवार दोपहर 2.15
एलटीटी-गोरखपुर स्पेशल: यह साप्ताहिक प्रीमियम ट्रेन छह-छह ट्रिप में दोनों ओर से चलाई जाएगी। इन गाड़ियों का संचालन 5 अक्टूबर से 11 नवंबर तक दोनों ओर से किया जाएगा।

ट्रेन नंबर व नाम भोपाल आने का दिन, समय
02017 एलटीटी-गोरखपुर प्रीमियम साप्ताहिक प्रति सोमवार सुबह 11.50
02018 गोरखपुर-एलटीटी प्रीमियम साप्ताहिक प्रति मंगलवार रात 11.15
मुंबई-सीएसटी-जम्मूतवी साप्ताहिक स्पेशल : यह गाड़ी दोनों ओर से दो-दो ट्रिप में चलाई जाएगी। इसका संचालन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक किया जाएगा। यह गाड़ी भोपाल रेलवे स्टेशन पर हॉल्ट लेगी।
02171 मुंबई सीएसटी-जम्मूतवी साप्ताहिक प्रति शुक्रवार देर रात 12.30
02172 जम्मूतवी-मुंबई सीएसटी साप्ताहिक प्रति सोमवार सुबह 11.35
एलटीटी-ग्वालियर साप्ताहिक स्पेशल: यह गाड़ी दोनों ओर से 4-4 ट्रिप में 20 अक्टूबर से 11 नवंबर तक चलाई जाएगी।
01015 एलटीटी-ग्वालियर साप्ताहिक स्पेशल प्रति मंगलवार सुबह 4.35
01016 ग्वालियर-एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल प्रति मंगलवार रात 8.05
एलटीटी-लखनऊ एसी स्पेशल: यह गाड़ी 6-6 ट्रिप में चलाई जाएगी। दोनों ओर से इसका संचालन 27 सितंबर से 9 नवंबर तक होगा।
ट्रेन का नंबर व नाम हबीबगंज आने का दिन, समय
02111 एलटीटी-लखनऊ एसी साप्ताहिक प्रति शनिवार देर रात 3.10
02112 लखनऊ-एलटीटी एसी साप्ताहिक प्रति रविवार देर रात 3.50
01452 लखनऊ-पुणे साप्ताहिक स्पेशल प्रति गुरुवार शाम 6.25