पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर में हाल ही में आयोजित 'राजस्थान फैशन वीक' में भोपाल की फैशन डिजाइनर शिवांगी शर्मा की ब्राइडल ड्रेस डिजाइंस को 'फेमिना मिस इंडिया-2013' नवनीत कौर ढिल्लन ने रैंप पर प्रेजेंट किया। यह नेशनल फैशन वीक था जिसमें सुप्रसिद्ध डिजाइनर सोनाक्षी राज की डे्रसेस को भी रैंप पर प्रेजेंट किया गया। उनकी बनाई ड्रेस को एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने प्रेजेंट किया।
शिवांगी शर्मा ने शैनी ब्राइडल ड्रेसेस को पार्टी वेयर के साथ पेश किया। उनकी डिजाइन की हुई ब्राइडल शॉर्ट टॉपर्स के साथ मिस इंडिया नवनीत कौर रैंप पर आईं। फैशन शो में 'खोया-खोया चांद' गाने की धुन पर पाकीजा स्टाइल और सेलिब्रिटीज के रैंप वॉक ने रौनक बिखेरी। फैशन वीक में इंडियन, वेस्टर्न और मुगल स्टाइल के कलेक्शन का खासा आकर्षण रहा। वहीं, समर के लिहाज से भी यहां कुछ इनोवेटिव और एक्सपेरिमेंटल कलेक्शन प्रस्तुत किए गए।
'राजस्थान फैशन वीक' के रैंप पर मिस इंडिया नवनीत कौर ढिल्लन (रेड ब्राइडल ड्रेस में) के साथ शिवांगी शर्मा (ब्लैक ड्रेस में)। वहीं, रैम्प वॉक के बाद तालियां बजाकर दोनों का हौसला बढ़ातीं अन्य मॉडल्स।
शिवांगी शर्मा के बारे में
शिवांगी सिटी की गवर्नमेंट सरोजिनी नायडू गल्र्स कॉलेज की स्टूडेंट रही हैं। उन्होंने 'न आना इस देश लाडो' समेत कई टीवी सीरयल्स के स्टार कास्ट की ड्रेस डिजाइन की है। इसके अलावा उनकी ड्रेसेस को देश के कई फैशन शोज में बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेसेस समेत अन्य मॉडल्स ने पेश किया है। उनके कलेक्शंस को इंटरनेशनल लेवल पर भी काफी सराहना मिली है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.