पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rape, Engineering Student, Bhopal, Pregnant

शादी का दिया झांसा, करता रहा ज्यादती और बच्चे के जन्म लेते ही मुकर गया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। इंजीनियरिंग का छात्र शादी का झांसा देकर एक विवाहिता से दो साल तक ज्यादती करता रहा। इस बीच विवाहिता ने उसके बच्चे को भी जन्म दे दिया, लेकिन फिर भी उसने शादी से इनकार कर दिया।

टीआई मोहन पटेल के मुताबिक ३६ वर्षीय विवाहिता ने शिकायत की है कि सितंबर 2010 में उसकी मुलाकात इंजीनियरिंग छात्र विजय मिश्रा से हुई थी। बातचीत शुरू हुई तो दोनों में नजदीकियां बढ़ गई और बाद में वे एक साथ रहने भी लगे।

विजय ने उससे शादी करने का वादा कर दो साल तक ज्यादती की, लेकिन बाद में शादी की बात से मुकर गया। इसकी शिकायत विवाहिता ने अशोका गार्डन पुलिस से की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर केस डायरी पिपलानी पुलिस को भेज दी है।