पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rati Unconscious After 25 Days, The Accused Has Not Yet

रति 25 दिन बाद भी बेहोश, अब तक नहीं मिले आरोपी, संदिग्ध पकड़ में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. पुलिस ने मालवा एक्सप्रेस से रति त्रिपाठी को बाहर फेंकने वाले कुछ संदिग्धों की पहचान तो की है, लेकिन रति के होश में न आने के कारण वह अब तक असली आरोपी को नहीं पकड़ सकी है। रति की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। उसके जल्द होश में आने के आसार हैं।
गत 19 नवंबर को बीना के पास दो बदमाशों ने रति का पर्स झपटकर उसे ट्रेन से धक्का दे दिया था। इससे रति के सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद से ही वह बंसल अस्पताल में भर्ती है।
रति की मां मिथ्या त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें कहा है कि कुछ संदिग्धों को पकड़ा है। केवल रति ही आरोपियों की पहचान कर सकती है। इसी वजह से रति के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।