पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेंट माइकल की रोमांचक जीत, शान से मारी फाइनल में एंट्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. सेंट माइकल अकादमी ने रोमांचक मुकाबले में मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी (एमसीसीए) को छह रन से हराकर दूसरे फेथ कप अंडर-15 लिटिल मास्टर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को फाइनल में सेंट माइकल का सामना अरेरा अकादमी से होगा। एनसीसीसी के तत्वावधान में अंकुर मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में सेंट माइकल ने पहले खेलते हुए 42.2 ओवर में 153 रन बनाए।

इसमें अक्षय पारोचे ने 34, सेहराब मलिक ने 28 और सिद्धार्थ व बलवीर ठाकुर ने 20-20 रनों की पारी खेली। एमसीसीए की ओर से स्वप्निल सोलंकी ने तीन विकेट लिए। आकाश, आमिर और अनमोल को दो-दो सफलताएं मिलीं। जवाबी पारी खेलने उतरी एमसीसीए की टीम 43.3 ओवर में 147 रनों पर आउट हो गई।

उसकी ओर से अरबाज उद्दीन ने 35, शिखर निरापुर ने 25, प्रभात सिंह ने 20 तथा गौरव ने 14 रनों का योगदान दिया। सेंट माइकल की ओर से बलवीर और सलमान ने दो विकेट लिए। बलवीर मैन ऑफ द मैच रहे। उन्हें कांग्रेसी नेता आरिफ मसूद और खेल अधिकारी वंदना सक्सेना ने पुरस्कृत किया।