भोपाल. सांसद सज्जन सिंह वर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह और कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा सहित अन्य नेताओं को राज्यसभा भेजने का खुला विरोध किया है। वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने मप्र, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में राज्यसभा के लिए जिन उम्मीदवारों का चयन किया, उन्होंने अपने समय में पार्टी की लुटिया डुबोई है।
मंगलवार को दिग्विजय सिंह जिस समय भोपाल में विधानसभा में राज्यसभा के लिए नामांकन भर रहे थे, तभी सज्जन वर्मा इंदौर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। वर्मा के बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि उन्होंने आलाकमान को जानकारी दे दी है। सज्जन सांसद और राष्ट्रीय सचिव हैं, इसलिए उन पर कार्रवाई एआईसीसी ही कर सकती है।
वर्मा ने कहा कि दिग्विजय १० साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, उसके बाद प्रदेश में पार्टी उठ ही नहीं पाई। गुजरात से प्रत्याशी बने मधुसूदन मिस्त्री मप्र की स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन थे। छत्तीसगढ़ से मोतीलाल वोरा 90 साल के हैं। ये सभी अपने राज्यों में पार्टी को डुबो कर खुद केंद्र में स्थापित हो गए।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....