पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक करोड़ रुपए से ज्यादा है इनकी कीमत, फलों में छुपाकर हो रही है तस्करी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंडीदीप। वन विभाग ने मंडीदीप स्थित एक फैक्टरी के गोदाम से साढ़े बारह टन लाल चंदन की लकड़ी जब्त की है। ३० से ४० साल पुरानी इन लकडिय़ों का बाजार मूल्य एक करोड़ रुपए से ज्यादा बताया जा रहा है। यह चंदन मौसमी फलों की आड़ में तस्करी कर लाया गया था। इस सिलसिले में फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर वन विभाग के अमले ने रविवार सुबह आठ बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेक्टर ए प्लॉट नंबर 91 में दलिया बनाने वाली ट्विटर्स एंड वीवर्स कंपनी की फैक्टरी पर छापा मारा। यहां एक ट्रक में चंदन की लकड़ी भरी हुई
थी। ट्रक को मुंबई रवाना करने की तैयारी थी।

वन विभाग के अधिकारियों ने कंपनी के मालिक मुफीजुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में मुफीज ने बताया कि उन्होंने फैक्टरी का गोदाम पांच माह पहले चेन्नई के एक व्यक्ति को चावल का व्यवसाय करने के लिए किराए पर दिया था। लेकिन, मुफीज ने इसके लिए न तो अनुबंध किया और न ही उसका नाम पता व मोबाइल नंबर लिया। फैक्टरी गत छह माह से बंद पड़ी है। छापे की कार्रवाई औबेदुल्लागंज के एसडीओ वीके जैन व चिकलोद रेंज के रेंजर वीपी भदौरिया के नेतृत्व में की गई।

इनका कहना है-

लाल चंदन की साढ़े बारह टन लकडिय़ां बरामद की गई हैं। इस मामले में फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार किया गया है। उससे अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
रवींद्र सक्सेना, डीएफओ, औबेदुल्लागंज


... ताकि शक न हो
वन विभाग के अफसरों के मुताबिक ट्रकों में चंदन की लकड़ी भर कर तस्कर उसके ऊपर फल रख देते थे। इससे रास्ते में चेकिंग के दौरान पुलिस को चंदन की तस्करी का शक नहीं हो पाता था।