दतिया। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद ईश्वर के दरबार के चक्कर लगाए, दुआएं मांगी, चादर चढ़ाई, लेकिन इतना सब भी उनकी सजा को नहीं टाल सका। कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद बॉलिवुड की कई हस्तियों ने उनके समर्थन में उनकी सजा माफी की बात कही थी। उनकी फिल्मों के निर्देशक सुप्रीम कोर्ट में अर्जी तक डाल चुके थे, लेकिन मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया।
कुछ दिन पहले ही संजय दत्त अपने जीजा कुमार गौरव के साथ दतिया के पीताम्बरा देवी के मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। इससे पहले भी संजय दत्त ने शहाबुद्दीन रहमत अलेह की दरगाह पर जियारत की और फूल चढ़ाकर दुआ की। इसके बाद हजरत मेहबूब अली की दरगाह और अंत में मोईनुद्दीन सरकार की दरगाह पर चादर पेश की। यहां सजय काफी भावुक हो गए और कहा कि दोस्तों दुआएं जरूर याद रखना।
मालूम हो कि इससे पहले संजय दत्त ने मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्थित तांत्रिक पीठ पीताम्बरा देवी के मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और अपने व परिवार की खुशहाली की कामना की थी। संजय दत्त को सर्वोच्च न्यायालय ने हथियार रखने के आरोप में पांच वर्ष की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं वे तामाम मंदिरों और दरगाह में पूजा अर्चना करते नजर आ रहे हैं