भोपाल. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के उपक्रम बोकारो स्टील प्लांट में हाई प्रोफाइल फर्जी नौकरी घोटाले के मामले में सीबीआई की धनबाद टीम ने मंगलवार को भोपाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया के 74 बंगला स्थित सरकारी आवास, शक्तिनगर स्थित जटिया के भाई हरिओम के घर और मिनाल रेसीडेंसी स्थित सेल के कस्टमर कांट्रेक्ट ऑफिस पर छापा मारा।
सीबीआई ने जटिया के बेटे राजकुमार की सेल में नौकरी से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। सीबीआई ने मंगलवार को देश के दस शहरों में 36 स्थानों पर एक साथ छापा मारा। फर्जी नौकरी मामले में सीबीआई ने 23 लोगों को आरोपी बनाया है, जिसमें राजकुमार जटिया भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक राजकुमार बोकारो स्टील प्लांट में पदस्थ थे। उनका ढाई साल पहले भोपाल तबादला हुआ है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....