पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेड़ों की बीच बने 114 साल पुराने घर में सहेज रखी हैं 125 साल पुरानी धरोहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. शहर की भीड़भाड़ से दूर नारियलखेड़ा स्थित असमत सलीम के दादा कर्नल स्व. इब्राहिम पासा के 114 साल पुराने घर की एक-एक चीज आज भी नई-सी लगती है। घर के गैराज में खड़ी लगभग 100 साल पुरानी जीप से लेकर सभी चीजें अभी भी चमकती नजर आती हैं। भोपाल के तत्कालीन नवाब हमीदुल्ला खां ने कर्नल पासा को अफगानिस्तान से रियासत की सुरक्षा के लिए बुलाया था।
भोपाल नवाब ने कर्नल को जो घर (अब एमएलबी कॉलेज) दिया था, उसे जल्दी ही उन्होंने छोड़ दिया आैर नारियलखेड़ा िस्थत साढ़े तीन एकड़ टेकरी पर हरे भरे पेड़ों के बीच नया घर बनवाया था। यहां रहते हुए उन्होंने कई नयाब चीजें देश-विदेश से बुलवाई थीं, जिन्हें उनके पोते असमत सलीम और बाल भवन स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत उनकी वाइफ शीबा सलीम ने आज तक सहेज कर रखी हैं।
ये भी हैं खास

असमत सलीम के घर की दीवार में टंगी हुई घड़ी लगभग 100 साल से आज तक चल रही है। यह समय के साथ-साथ तारीख भी बताती है। इसके अलावा आरामदायक चेयर, डाइनिंग टेबल, तलवार, चाइना से लाया गया ड्रैगन प्रिंटेड ज्वैलरी बॉक्स, सोफा, चिमनी, चिल्मन समेत कई चीजें घर की शोभा बढ़ा रही हैं।
हाथीदांत से बना खूबसूरत ज्वैलरी बॉक्स

एंटीक कारों के शौकीन असमत सलीम बताते हैं कि यह ज्वैलरी बॉक्स हाथीदांत से बनाया गया है। यह ज्वैलरी बॉक्स भी लगभग 100 साल पुराना है और इसकी खूबसूरती ही यूएसपी है।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....