पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. दिल में अगर चाह हो तो रास्ते अपने आप ही बन जाते हैं। शहर के कुछ ऐसे ही लोग जो अपने प्रोफेशन के साथ अपनी हॉबीज को भी पैशन के लेवल तक आगे बढ़ा रहे हैं। कोई फोटोग्राफी में, कोई मिनिएचर आर्ट में तो कोई संगीत में बिजी है। ऐसे ही लोगों से सिटी भास्कर आपको रूबरू करा रहा है जो पूरी तरह से अलग-अलग फील्ड्स में काम कर रहे हैं...
साइंटिस्ट की फोटोग्राफी
यूएस में चीफ फील्ड जियोफिजिसिस्ट कृष चटर्जी (किशोर) शौकिया फोटोग्राफर हैं। दुनिया के विभिन्न रंगों को वे अपने कैमरे में कैद करते हैं। शौक अब पैशन बन चुका है। वे अपने जॉब और ट्रेवलिंग के दौरान मलेशिया, थाइलैंड, साउथ अफ्रीका, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन, डेनमार्क, नार्वे, स्पेन, यूके, यूएसए, कनाडा, ब्राजील में विभिन्न लोकेशंस पर वहां के जीवन की फोटोग्राफी कर चुके हैं। हजारों फोटोग्राफ्स ले चुके कृष कल्चरल डायवर्सिटी को भी अपनी फोटोग्राफ्स में उतारते हैं। उनके फोटोग्राफ्स को नेट जियो चैनल भी यूज करता है।
फोटोः नेट जियो की वेबसाइट पर क्रिश चटर्जी का यह फोटोग्राफ है। यह फोटो उन्होंने कन्हा में दिसंबर में 2013 में लिया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.