भोपाल. बोट क्लब रोड पर भारत भवन से वन विहार तक इस रविवार को आप फिर से राहगीरी का लुत्फ उठा सकते हैं। सुबह 6 से दोपहर 12 बजे के बीच होने वाले सफर को और बेहतर करने के लिए नगर निगम ने इस बार कार्यक्रम में बदलाव करते हुए कुछ नई सुविधाएं जोड़ी हैं।
नगर निगम के सिटी इंजीनियर देवेंद्र तिवारी ने बताया कि राहगीरी में नगर निगम द्वारा संचालित माय कैब की बुकिंग कार पूलिंग की तर्ज पर भी हो सकेगी। रजिस्ट्रेशन पर 50 रुपए की यात्रा का मुफ्त कूपन भी दिया जाएगा। इसके तहत चार लोग एक साथ कार बुक कर इसकी राशि को आपस में बांट सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के जरिए खुद निगम भी एक ही क्षेत्र में रहने और एक ही एरिया में कार्यक्षेत्र वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें कार पूलिंग के लिए प्रोत्साहित करेगा।
इस बार से ये होगा नया
>दो की बजाय अब छह रजिस्ट्रेशन काउंटर
>पर्यटन विकास निगम के काउंटर पर हेल्दी फूड की सुविधा।
और होंगे ये बदलाव भी
>जुंबा और एरोबिक्स अब बोट क्लब की बजाय निगम के पंप हाउस के सामने होंगे।
>योग, स्पोर्ट्स एक्टिविटी, स्केटिंग का स्थान भी बदला। अब ये वन विहार के गेट के नजदीक होंगी।