पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीहोर नाके पर बनेगा गुलाब उद्यान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. संत हिरदाराम नगर के सीहोर नाके पर गुलाब उद्यान बनाया जाएगा। गुलाब उद्यान के लिए स्थान मिलने के बाद यहां का अतिक्रमण हटाया जा चुका है। संभवत: 2014-15 वित्तीय वर्ष में इसका निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।

गुलाब उद्यान के लिए नगर निगम में बजट में 50 लाख का प्रावधान होने के बाद भी विगत डेढ़ साल से इसके लिए जमीन तलाशी जा रही थी। याद होगा नगर निगम के बजट 2013-14 में उपनगर में गुलाब उद्यान की सौगात देना तय किया गया था, इसके लिए 50 लाख की राशि भी रखी गई, लेकिन गुलाब उद्यान के लिए संतजी की कुटिया के पास जिस जमीन पर निगम की नजर थी वह निजी संपत्ति निकली।
इसके बाद जमीन तलाशने का काम अफसरों और निगम के जनप्रतिनिधियों की बातों में चल रहा था। तलाशी गई जमीन पर विवाद होने की स्थिति से योजना अटक गई थी। अब जहां उद्यान बनना है वह निर्विवाद जमीन है।