पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सितार वादक के रूप में बनाई पहचान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. मशहूर सितार वादक श्याम वैष्णव कोलार के साईं सिद्धा होम्स में रहते हैं। उन्होंने अपने इस हुनर के बदौलत संगीत जगत में अपनी एक पहचान बनाई है। कई राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाकर कला प्रेमियों का मनोरंजन किया है। उन्हें करवट कला परिषद 2002, मानस संगीत सभा व सिरमोर कला संगम 2008 जैसे सम्मान हासिल हुए हैं।

सितार के साथ ही तबला, गिटार, वायलिन, की-बोर्ड पर भी उनका अच्छा नियंत्रण है। वे वर्तमान में 50 छात्रों को इन सब वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। लाइम लाइट से दूर व शांति पसंद करने वाले श्याम वैष्णव का बीते 30 साल से संगीत से नाता है। उन्हें संगीत की विधा विरासत में मिली है। उनके पिता प्रेमनारायण वैष्णव शौकिया संगीतकार थे।

वैष्णव बताते हैं कि 13 वर्ष की आयु से वे संगीत से जुड़ गए थे। उन्होंने तबला बजाने से अपने सफर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने सितार बजाना शुरू किया। इसकी शिक्षा सितारी बाबा के आश्रम में हासिल की। उसके बाद गुरु स्वामी राम प्रियदास त्यागी व गुरु पीटी विम्वेलेंदू से भी सितार सीखा।