किसानों के हित में काम कर रही सरकार
गुरुवार शाम मंडी ग्राउंड में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत साल 2013 खरीफ फसल नुकसानी क्लेम की राशि के प्रमाण पत्र दिए जाने के लिए आयोजित हुआ था। सम्मेलन किसानों को लिए तरसता रहा। भीड़ ज्यादा बढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, गांवों से कोटवारों के अलावा अन्य सरकारी कर्मचारियों को बुलाया गया था। किसानों की संख्या बहुत कम रही।
मंच भी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ज्यादा संख्या होने की वजह से गिरा। मंच गिरने के मामले में भास्कर से चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री रामपालसिंह राजपूत ने बताया कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को दुखी नहीं होने देगी। किसानों को समय पर उन्नत बीज, खाद मिले इसके लिए जिला स्तर पर पूर्व में ही भंडारण की व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहाकि आजादी के बाद सर्वाधिक बीमा राशि किसानों को वितरित की जा रही है। इस मौके पर किसान जसवंत सिंह, तुलसीराम, टीकाराम, सुशीलाबाई को उन्होंने बीमा राशि के प्रमाण पत्र दिए।
78 हजार 952 किसानों को मिलेगी राशि: कलेक्टर एमबी ओझा ने बताया कि खरीफ 2013 के बीमा दावा राशि के प्रमाण पत्र समारोह में संबंधितों को वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले के 78 हजार 952 किसानो को बीमा राशि 74 करोड़ 59 लाख 46 हजार 207 रुपए विभिन्न बैंकों के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में राशि जमा की गई है।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....