पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। राज्य सरकार प्रदेश के कर्मचारियों को भी केंद्र के समान महंगाई भत्ता (डीए) देगी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गुरुवार को बैरसिया में आयोजित अंत्योदय मेले में यह घोषणा की। केंद्र ने हाल ही में कर्मचारियों का डीए 80' कर दिया है, जबकि प्रदेश के कर्मचारियों को 72' डीए मिलता है।
गौरतलब है कि 27 अप्रैल को 70 कर्मचारी संगठनों के साथ मुख्यमंत्री की वार्ता हुई थी। इसमें संगठनों ने केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि मांगों पर विचार कर निर्णय लिए जाएंगे। इसी संबंध में मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ता 8' बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि बढ़ा हुआ भत्ता किस तारीख से दिया जाएगा, यह अभी तय नहीं है। लेकिन राज्य शासन जल्दी ही आदेश जारी करेगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.