पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. ‘जीवन अनमोल है यदि आपको लगता है कि जीवन में सब कुछ खत्म हो गया है, कहीं कोई आशा की किरण नजर नहीं आ रही है। मन में आत्महत्या करने का विचार बार-बार आ रहा है तो एक बार हेल्प लाइन नंबर 1800-233-1250 पर फोन जरूर करें। नई राहें बताने के लिए हम लोग है ना’ यह स्लोगन है जेपी अस्पताल में चल रहे जीवन आधार हेल्प लाइन और परामर्श केंद्र का। बीती 14 जनवरी से शुरू की गई इस हेल्प लाइन ने पांच लोगों को खुदकुशी करने से रोका है। एक मामले में काउंसलिंग चल रही है।
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन भोपाल द्वारा संचालित जीवन आधार हेल्प लाइन बच्चों की काउंसलिंग करने के साथ-साथ अब जीवन बचाने का काम भी कर रही है। इसकी प्रभारी प्रीति माथुर ने बताया कि जारी माह में आत्महत्या करने का विचार करने वाले 2 व्यक्तियों और 3 बच्चों की काउंसलिंग की गई। अब वे अवसाद से बाहर है। सभी पांच मामलों में फालोअप किया जा रहा है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर-
नोट- तस्वीरों का प्रयोग सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.