पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Summer Special Train, Travelling Plan, Bhopal News

इंतजार का दर्द, समर स्पेशल की राह तकने में चौपट हो गया ट्रैवलिंग प्लान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। यदि आप समर स्पेशल ट्रेनों से सफर करने के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ घंटों का मार्जिन लेकर ही अपना प्लान तय करें। ऐसा न करने पर गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन दिनों अधिकतर समर स्पेशल ट्रेनें कम से कम 2 घंटे की देरी से चल रही हैं। अधिकतम कितनी देरी से यह पहुंचेंगी, यह कहना भी मुश्किल है। गर्मी के सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाने वाली समर स्पेशल ट्रेनें तय समय पर न चलने मामले में भी 'स्पेशल' हो गई हैं। रविवार को तो एक समर स्पेशल ट्रेन भोपाल स्टेशन पर 8 घंटे से ज्यादा की देरी से पहुंची।

अप्रैल से लेकर मई के पहले सप्ताह तक भोपाल से गुजरी कुछ समर स्पेशल ट्रेनों की आवाजाही के समय को देखकर यह साफ है कि ये औसतन 2 घंटे की देरी से चली हैं। ऐसे में यात्रियों का ट्रैवलिंग प्लान प्रभावित हो रहा है।

एसी फेल होने की शिकायतें

एसी फेल होने व कम कूलिंग की शिकायतें भी समर स्पेशल गाडिय़ों में अक्सर मिलती हैं। शुक्रवार को इटारसी से यात्री अंकित राय ने एक समर स्पेशल में सफर के दौरान एसी फेल होने की जानकारी दी थी। भुसावल तक ट्रेन का एसी नहीं सुधर सका था। हैदराबाद-कोटा, इलाहाबाद-एलटीटी के बीच चलाई जा रही समर स्पेशल गाडिय़ों में साफ-सफाई न होने की शिकायतें भी भोपाल स्टेशन पर हाल ही में यात्रियों ने दर्ज करवाई हैं।

पिछले करीब एक माह में दो से आठ घंटे तक की देरी से आ रहीं ट्रेनें
ट्रेन का नंबर और नाम तय समय भोपाल पहुंची देरी (घंटे में)
01011 पुणे-हबीबगंज साप्ताहिक स्पेशल 17 अप्रैल दोपहर 2.40 बजे शाम 5.13 बजे 2.33
07003 हैदराबाद-कोटा साप्ताहिक स्पेशल 16 अप्रैल सुबह 4.50 बजे सुबह 7.08 बजे 2.18
07004 कोटा-हैदराबाद साप्ताहिक स्पेशल 24 अप्रैल रात 1.45 बजे सुबह 5.00 बजे 3.15
04115 इलाहाबाद-एलटीटी स्पेशल 1 मई रात 9.50 बजे रात 11.40 बजे 1.50
04116 एलटीटी-इलाहाबाद स्पेशल 26 अप्रैल सुबह 9.05 बजे सुबह 11.22 बजे 2.17
04514 अंबाला कैंट-बेंगलुरू स्पेशल 1२ मई रात 3.10 बजे सुबह 11.30 बजे 8.20
(जानकारी रेलवे सूत्रों के अनुसार)

300 से ज्यादा ट्रेनें....

गर्मियों के दौरान 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें भोपाल रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले भोपाल, हबीबगंज, बीना, इटारसी आदि स्टेशनों पर हाल्ट लेकर जाती हैं। इनका संचालन जुलाई के पहले सप्ताह तक होगा।

॥ कभी-कभी अन्य नियमित गाडिय़ों के कारण इन्हें विभिन्न स्टेशनों पर रोककर चलाया जाता है। इससे ये लेट होती चली जाती हैं। रेलवे प्रबंधन समर स्पेशल ट्रेनें तय समय पर चलाने की कोशिश करेगा।
पीयूष माथुर, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
पश्चिम-मध्य रेलवे