पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मॉडीफाइड जीप का टशन, आर्मी की डिस्पोजल जीप को दिया अट्रैक्टिव लुक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. भोपाल की पहचान मानी जाने वाली जीप्स अब बदलते वक्त के साथ नए रूप में नजर आने लगी है। सिटी में बाइक्स और कारों का मॉडिफिकेशन होना तो आम है, लेकिन सिटी की सड़कों पर मॉडीफाइड जीप्स का टशन भी देखने को मिल रहा है।
इनमें ऑफरोड टायर्स, पुली, इंजन, पावर स्टीयरिंग और एंटीना जैसी चीजें चेंज करवाई जा रही हैं। साथ ही इसके लुक को डिफरेंट बनाने के लिए बॉडी की शीट, शेप और कलर के नए वेरिएंट्स के साथ एक्सपेरिमेंट्स हो रहे हैं।
आर्मी की डिस्पोजल जीप को दिया अट्रैक्टिव लुक
सिटी के गुरलीन खालसा ने आर्मी की डिस्पोजल जीप खरीदी। इस जीप की खासियत इसकी छोटी-छोटी लेकिन काम की एक्सेसरीज होती हैं। जैसे एंटीना लाइट, डिस्प्ले टेलीफोन और रेडियो ट्रांसमिशन डिवाइस। एंटीना लाइट एक पतला एंटीना होता है। गुरलीन बताते हैं, डिस्प्ले टेलीफोन और रेडियो ट्रांसमिशन डिवाइस का इस्तेमाल तो नहीं हो सकता, लेकिन इनकी वजह से जीप का इंटर्नल लुक शानदार लगता है।
रैंगलर वाला लुक
सिटी के विशाल राजपूत अपने लिए बेहद अलग लुक वाली जीप चाहते थे। उन्होंने ओरिजनल जीप पंजाब से मंगवाकर यहां उसका स्पेशल डिजाइन तैयार करवाया। इसमें सवा लाख रुपए के ऑफरोडिंग टायर्स लगाए गए हैं और फॉर्च्यूनर 3.0 लीटर के डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है।
टायर से जहां लुक पॉवरफुल हुआ है, वहीं इंजन से ऑपरेशन्स आसान हो गए हैं। वे बताते हैं, इस जीप के लिए टायर्स खासतौर पर डबवाली, पंजाब से मंगवाए गए हैं क्योंकि यहां इस तरह के टायर्स का यूज नहीं किया जाता। इनसे जीप को रैंगलर का लुक मिला है।