पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. उपनगर की मंदाकिनी कॉलोनी, शिरडीपुरम और सर्वधर्म बी-सेक्टर के करीब दो सौ से ज्यादा टेलीफोन डेड हो गए हैं। मंदाकिनी कॉलोनी के गेट के नजदीक नाली निर्माण के लिए की गई खुदाई की वजह से यह स्थिति निर्मित हुई
है। फोन डेड होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। बीते दो दिनों से यह स्थिति बनी हुई है। रहवासियों ने इस बारे में बीएसएनएल और आइडिया व एयरटेल कंपनी कार्यालय में शिकायत भी की है, मगर वे लोग भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। कंपनी अधिकारियों के अनुसार लाइन ठीक होने में दो दिन का समय और लग सकता है। मंदाकिनी निवासी अंबर पाटिल ने बताया कि बीते दो दिनों से फोन बंद पड़ा है। इस कारण परेशानी हो रही है।
पीडब्ल्यूडी के उपयंत्री मुकेश सेन ने बताया कि मंदाकिनी के पास कोलार रोड के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके लिए वहां पर खुदाई की गई है। जेसीबी से हुई खुदाई के दौरान फोन लाइन कट गईं होंगी। अभी वहां पर काम जारी है, जो दो-तीन दिन और चलेगा। इस कारण से स्थिति सामान्य होने में समय लग जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.